नागरिक मार्गदर्शिका - प्रमाणित प्रतियां

प्रमाणित प्रतियों के लिए आसानी और सुरक्षित रूप से आवेदन करें।
ज़मीन के रिकॉर्ड देखने, सर्टिफ़ाइड कॉपी के लिए आवेदन करने, पेमेंट करने और डिजिटल रूप से साइन किए गए दस्तावेज़ डाउनलोड करने के लिए चरण-दर-चरण गाइड।
चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रमाणित प्रतिलिपियां शुल्क और चार्ज अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

0

गाँवों का डिजिटलीकरण

0

रिकार्ड डिजिटलीकृत

0

डिजिटाइज़ किए गए रिकॉर्ड पृष्ठ

0

आवेदन संसाधित

24x7

नागरिक की पहुंच

⚠️ Important Guidelines / महत्वपूर्ण निर्देश
  • Select the correct purpose of your application. The certified copy will be issued only for the purpose selected in the application.
    आवेदन का सही उद्देश्य चुनें। प्रमाणित प्रति केवल आवेदन में चयनित उद्देश्य के लिए जारी की जाएगी।
  • For Personal / Self purpose, a maximum of 5 application(s) per day is allowed per user.
    व्यक्तिगत उपयोग के लिए प्रति उपयोगकर्ता प्रतिदिन अधिकतम 5 आवेदन की अनुमति है।
  • For Court Case purpose, enter the correct Court Case Number, Court Name and Year. Incorrect or incomplete case details may result in rejection of the application.
    न्यायालय उपयोग के लिए वाद संख्या, न्यायालय का नाम एवं वर्ष सही-सही दर्ज करें। गलत या अपूर्ण विवरण के कारण आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।
  • Enter the correct Gaata / Khasra Number. A maximum of 1 Gaata/Khasra is allowed per application.
    सही गाटा / खसरा संख्या दर्ज करना अनिवार्य है। प्रति आवेदन अधिकतम 1 गाटा/खसरा की अनुमति है।
  • The pages selected must be relevant to the Gaata / Khasra number(s) entered in the application. A maximum of 50 pages may be selected in one application.
    चयनित पृष्ठ आवेदन में दर्ज गाटा / खसरा संख्या से संबंधित होने चाहिए। एक आवेदन में अधिकतम 50 पृष्ठ का चयन किया जा सकता है।
  • Service charges are calculated according to the applicable page slabs displayed below. Please review the applicable charges before making payment.
    सेवा शुल्क नीचे दिए गए लागू पृष्ठ स्लैब के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। भुगतान करने से पहले लागू शुल्क की जाँच कर लें।
  • The correctness of all information entered in the application is the sole responsibility of the applicant. The Office of the District Magistrate, Lucknow shall not be responsible for any incorrect, incomplete or misleading information entered by the applicant.
    आवेदन में दर्ज किए गए सभी विवरणों की शुद्धता की पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी। आवेदक द्वारा दर्ज की गई गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, लखनऊ उत्तरदायी नहीं होगा।
🚫 Rejection & Refund / अस्वीकृति एवं रिफंड

An application may be rejected if the applicant provides incorrect case details, incorrect Gaata/Khasra number(s), irrelevant or excessive pages, or information that does not correspond with the selected record/purpose.

गलत वाद विवरण, गलत गाटा/खसरा संख्या, असंबंधित या अनावश्यक पृष्ठ, अथवा चयनित अभिलेख/उद्देश्य से मेल न खाने वाली जानकारी दिए जाने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

No refund shall be provided for an application rejected due to incorrect or inappropriate information/details submitted by the applicant.

आवेदक द्वारा गलत या अनुचित जानकारी/विवरण दिए जाने के कारण अस्वीकृत आवेदन के लिए कोई रिफंड देय नहीं होगा।

The final decision regarding acceptance or rejection of an application rests with the competent authority.

आवेदन की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति के संबंध में अंतिम निर्णय सक्षम प्राधिकारी का होगा।

What is a Certified Copy? / प्रमाणित प्रति क्या है?

A Certified Copy is a digitally signed legal copy of land record pages issued by Record Room. It can be used for court, bank, mutation, and official purposes.

प्रमाणित प्रति (Certified Copy) भूमि अभिलेख के पृष्ठों की एक डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित कानूनी प्रति है, जिसे रिकॉर्ड रूम द्वारा जारी किया जाता है। इसका उपयोग न्यायालय, बैंक, म्यूटेशन और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए किया जा सकता है।

Fees / शुल्क
Service Fee सेवा शुल्क
First 10 pages ₹ 10 पहले 10 पृष्ठ ₹ 10
Next 10 pages (per slab) ₹ 5 अगले 10 पृष्ठ (प्रत्येक स्लैब) ₹ 5
Maximum pages per day 50 pages प्रति दिन अधिकतम पृष्ठ 50 पृष्ठ
Search Fee ₹ 0 खोज शुल्क ₹ 0
Browse Fee ₹ 0 मुआइना शुल्क ₹ 0
Fees as per Government rules.
Processing Time / प्रोसेसिंग समय

Applications are generally processed within 1–2 working days after payment. Applications that require physical verification with original records may take up to 7 working days, excluding government holidays.

सामान्यतः भुगतान के बाद आवेदनों का निस्तारण 1–2 कार्य दिवस में किया जाता है। जिन आवेदनों में मूल अभिलेखों से भौतिक सत्यापन आवश्यक हो, उनके निस्तारण में सरकारी अवकाश को छोड़कर अधिकतम 7 कार्य दिवस तक लग सकते हैं।

Frequently Asked Questions / अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

English:

Viewing, reading and examining the land records available on the Lucknow Bhulekh Portal is completely free and does not require registration.

Registration is required only when a user wishes to apply for certified copies of land records available through the portal.

A valid and functional email address and mobile number are required for registration. The mobile number should be the same as the mobile number linked with the applicant's Aadhaar.

Applicants must enter their name, father's name and address accurately as per their Aadhaar details . Providing false, fictitious or incorrect profile information may result in the user being barred from using the portal. In such cases, no refund shall be issued, and applications submitted by such a user may be cancelled or forfeited without further notice.

हिन्दी:

लखनऊ भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेखों को देखना, पढ़ना एवं उनका अवलोकन करना पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक नहीं है।

पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए आवेदन करने हेतु उपयोगकर्ता को पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है।

पंजीकरण हेतु वैध एवं सक्रिय ई-मेल पता तथा मोबाइल नंबर आवश्यक है। मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आवेदक के आधार से लिंक है।

आवेदक द्वारा नाम, पिता का नाम एवं पता आधार के अनुसार सही-सही दर्ज किया जाना आवश्यक है । गलत, काल्पनिक अथवा भ्रामक प्रोफाइल/जानकारी उपलब्ध कराए जाने की स्थिति में उपयोगकर्ता को पोर्टल के उपयोग से प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की धनराशि वापस नहीं की जाएगी तथा ऐसे उपयोगकर्ता द्वारा किए गए आवेदन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के निरस्त अथवा जब्त किए जा सकते हैं।

English:

Digitization and scanning of records is an ongoing process. If a record is not currently available on the portal, it may be pending scanning, digitization or uploading.

Such records will be scanned and uploaded to the portal as the digitization work progresses.

हिन्दी:

अभिलेखों का स्कैनिंग एवं डिजिटलीकरण कार्य निरंतर जारी है। यदि कोई अभिलेख वर्तमान में पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, तो वह स्कैनिंग, डिजिटलीकरण अथवा अपलोडिंग के लिए लंबित हो सकता है।

डिजिटलीकरण कार्य आगे बढ़ने के साथ ऐसे अभिलेखों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

English:

If you require a certified copy of a record that is not yet available on the portal, you may obtain the certified copy through the Collectorate Abhilekhagar (Record Room) as per the applicable offline procedure.

हिन्दी:

यदि आपको ऐसे अभिलेख की प्रमाणित प्रति आवश्यक है जो अभी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, तो लागू ऑफलाइन प्रक्रिया के अनुसार कलेक्ट्रेट अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) से प्रमाणित प्रति प्राप्त की जा सकती है।

English:

A maximum of 1 Gaata/Khasra numbers can be included in one application.

हिन्दी:

एक आवेदन में अधिकतम 1 गाटा/खसरा शामिल किए जा सकते हैं।

English:

If you need certified copies for more Gaata/Khasra numbers than the permitted limit per application, you must submit separate applications for the additional Gaata/Khasra numbers. Each application will be processed separately and applicable service charges will apply.

हिन्दी:

यदि आपको निर्धारित सीमा से अधिक गाटा/खसरा संख्याओं की प्रमाणित प्रतिलिपि चाहिए, तो अतिरिक्त गाटा/खसरा संख्याओं के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। प्रत्येक आवेदन का निस्तारण अलग से किया जाएगा तथा लागू सेवा शुल्क देय होगा।

English:

You can select a maximum of 50 pages in one application. The selected pages must be relevant to the Gaata/Khasra number(s) mentioned in the application.

हिन्दी:

एक आवेदन में अधिकतम 50 पृष्ठ चुने जा सकते हैं। चयनित पृष्ठ आवेदन में दर्ज गाटा/खसरा संख्या से संबंधित होने चाहिए।

English:

When applying for certified copies of pages containing Orders, applicants are requested to also include the page(s) containing the relevant Khatauni/Gaata details associated with the Order.

Applications submitted without the relevant Khatauni/Gaata page(s) may be liable to rejection, and no refund shall be issued in such cases.

हिन्दी:

आदेश (Order) वाले पृष्ठों की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए आवेदन करते समय आवेदकों से अनुरोध है कि संबंधित आदेश से जुड़े खसरा/गाटा एवं खतौनी से संबंधित पृष्ठों को भी आवेदन में सम्मिलित करें।

संबंधित खतौनी/गाटा के पृष्ठ सम्मिलित किए बिना किए गए आवेदन अस्वीकृत किए जा सकते हैं तथा ऐसी स्थिति में कोई धनराशि वापस नहीं की जाएगी।

English:

A user can apply for a maximum of 50 pages per day across all applications. This limit applies to the total number of pages requested during the day, not to a single application.

हिन्दी:

एक उपयोगकर्ता एक दिन में सभी आवेदनों को मिलाकर अधिकतम 50 पृष्ठों के लिए आवेदन कर सकता है। यह सीमा केवल एक आवेदन पर नहीं, बल्कि उस दिन किए गए सभी आवेदनों पर लागू होती है।

English:

A user can submit a maximum of 5 Personal/Self applications per day. Applications that are rejected are not counted towards this limit.

हिन्दी:

एक उपयोगकर्ता प्रतिदिन अधिकतम 5 व्यक्तिगत/स्वयं उपयोग के आवेदन कर सकता है। अस्वीकृत आवेदन इस सीमा में नहीं गिने जाते हैं।

English:

For a Court Case application, enter the correct Court Case Number, Court Name and Year. Carefully verify these details before submitting the application.

हिन्दी:

न्यायालय उपयोग के आवेदन में सही वाद संख्या, न्यायालय का नाम एवं वर्ष दर्ज करें। आवेदन जमा करने से पहले इन विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच कर लें।

English:

The correctness of the information entered by the applicant is the applicant's responsibility. An application may be rejected if the Gaata/Khasra number, Court Case Number, Court Name, Year or other information is incorrect, incomplete or inappropriate.

हिन्दी:

आवेदन में दर्ज की गई जानकारी की शुद्धता की जिम्मेदारी आवेदक की होगी। गलत, अपूर्ण या अनुचित गाटा/खसरा संख्या, वाद संख्या, न्यायालय का नाम, वर्ष अथवा अन्य विवरण दर्ज किए जाने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

English:

The applicant is solely responsible for the correctness and completeness of all information entered in the application. The Office of the District Magistrate, Lucknow shall not be responsible for incorrect, incomplete or misleading information entered by the applicant.

हिन्दी:

आवेदन में दर्ज किए गए सभी विवरणों की शुद्धता एवं पूर्णता की जिम्मेदारी आवेदक की होगी। आवेदक द्वारा दर्ज की गई गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, लखनऊ उत्तरदायी नहीं होगा।

English:

The pages selected should be relevant to the Gaata/Khasra number(s) for which the certified copy is being requested. Selection of irrelevant or unnecessary pages may result in rejection of the application.

हिन्दी:

चयनित पृष्ठ उस गाटा/खसरा संख्या से संबंधित होने चाहिए जिसके लिए प्रमाणित प्रति मांगी जा रही है। असंबंधित या अनावश्यक पृष्ठों का चयन करने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

English:

Service charges are calculated according to the applicable page slabs displayed on the portal. Please check the current fee details before making payment.

हिन्दी:

सेवा शुल्क पोर्टल पर प्रदर्शित लागू पृष्ठ स्लैब के अनुसार निर्धारित किया जाता है। भुगतान करने से पहले वर्तमान शुल्क की जाँच कर लें।

English:

No refund will be provided if the application is rejected.

Refunds are applicable only in case of transaction failure, as per the applicable payment gateway policy.

हिन्दी:

आवेदन अस्वीकृत होने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

रिफंड केवल ट्रांजैक्शन फेल होने की स्थिति में लागू भुगतान गेटवे की नीति के अनुसार दिया जाएगा।

English:

A draft can be edited before payment. Once payment has been made, cancellation of the application will not entitle the applicant to a refund.

हिन्दी:

भुगतान से पहले ड्राफ़्ट को संपादित किया जा सकता है। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, आवेदन रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

English:

If a payment transaction fails, first check the payment status in your application dashboard. Do not make repeated payments immediately if your bank account has already been debited. If the payment remains unresolved, contact the helpdesk with your application and payment details.

हिन्दी:

यदि भुगतान असफल हो जाता है, तो पहले अपने आवेदन डैशबोर्ड में भुगतान की स्थिति जाँचें। यदि बैंक खाते से राशि कट चुकी है, तो तुरंत दोबारा भुगतान न करें। भुगतान की स्थिति स्पष्ट न होने पर आवेदन एवं भुगतान विवरण के साथ हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

English:

Please do not make another payment immediately. Payment verification may sometimes take additional time. Check the application status again after some time. If the status remains unresolved, contact the helpdesk with your application number and payment transaction details.

हिन्दी:

यदि बैंक खाते से राशि कट गई है लेकिन आवेदन में भुगतान लंबित दिख रहा है, तो तुरंत दोबारा भुगतान न करें। भुगतान सत्यापन में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है। कुछ समय बाद आवेदन की स्थिति पुनः जाँचें। समस्या बनी रहने पर आवेदन संख्या एवं भुगतान लेनदेन विवरण के साथ हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

English:

Please carefully verify all application details before final submission and payment. After submission/payment, the application proceeds for processing and should not be treated as an editable draft.

हिन्दी:

अंतिम रूप से आवेदन जमा करने एवं भुगतान करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच कर लें। आवेदन जमा करने/भुगतान के बाद आवेदन निस्तारण हेतु भेज दिया जाता है और इसे संपादन योग्य ड्राफ़्ट नहीं माना जाना चाहिए।

English:

Yes. Some applications may require physical verification with the original records before the certified copy can be issued. Such applications may take up to 7 working days, excluding government holidays.

हिन्दी:

हाँ। कुछ आवेदनों में प्रमाणित प्रति जारी करने से पहले मूल अभिलेखों से भौतिक सत्यापन आवश्यक हो सकता है। ऐसे आवेदनों के निस्तारण में सरकारी अवकाश को छोड़कर अधिकतम 7 कार्य दिवस तक लग सकते हैं।

English:

No. The 7-working-day period applies to applications that require physical verification with original records. Processing time may vary depending on the nature of the application and verification requirements.

हिन्दी:

नहीं। 7 कार्य दिवस की अवधि उन आवेदनों पर लागू होती है जिनमें मूल अभिलेखों से भौतिक सत्यापन आवश्यक होता है। आवेदन की प्रकृति एवं सत्यापन की आवश्यकता के अनुसार निस्तारण का समय अलग-अलग हो सकता है।

English:

Yes. The digitally signed certified copy is issued by the Office of the District Magistrate, Lucknow and is legally valid.

हिन्दी:

हाँ। डिजिटली हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति जिलाधिकारी कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी की जाती है और कानूनी रूप से मान्य है।

English:

Once the certified copy has been processed, digitally signed where applicable, and made available for delivery, it can be accessed or downloaded through the application dashboard as per the applicable process.

हिन्दी:

प्रमाणित प्रति का निस्तारण होने तथा जहाँ आवश्यक हो डिजिटल हस्ताक्षर किए जाने के बाद, लागू प्रक्रिया के अनुसार उसे आवेदन डैशबोर्ड से देखा या डाउनलोड किया जा सकता है।

English:

You can track the status of your submitted applications from the My Applications / Application Status section of your dashboard.

हिन्दी:

आप अपने डैशबोर्ड के मेरे आवेदन / आवेदन की स्थिति अनुभाग में अपने जमा किए गए आवेदनों की स्थिति देख सकते हैं।

☎️ सहायता केंद्र

जिलाधिकारी कार्यालय, लखनऊ

📞 0522-2623024, 2625653

✉ [email protected]